काउन्सलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को निम्न विवरण के अनुसार सम्बन्धित कॉलेज में फीस जमा करना होगा। कॉलेज फीस जमा करने के पश्चात ही प्रवेश माना जायेगा।
क्र0सं0 | कक्षा | कॉलेज शुल्क | कॉशन मनी | विविध व्यय (प्रतिवर्ष) | अपेन्डिक्स ई | कुल कॉलेज शुल्क प्रतिवर्ष |
1 |
कक्षा-6 |
2,500/- |
2000/- |
1,650/- |
1200/- |
7,350/- |
2 |
कक्षा-7 |
3,000/- |
.......... |
1,650/- |
1200/- |
5,850/- |
3 |
कक्षा-8 |
3,500/- |
.......... |
1,650/- |
1200/- |
6,350/- |
4 |
कक्षा-9 |
4,000/- |
.......... |
1,650/- |
1200/- |
6,850/- |
5 |
कक्षा-10 |
4,500/- |
.......... |
1,650/- |
1200/- |
7,350/- |
6 |
कक्षा-11 |
5,000/- |
.......... |
1,650/- |
1200/- |
7,850/- |
7 |
कक्षा-12 |
5,500/- |
.......... |
1,650/- |
1200/- |
8,350/- |
उपरोक्त तालिका में दर्शाये गये मदों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है-
कालेज शुल्क मुक्ति सुविधा-
प्रत्येक वर्ष सत्र के प्रारम्भ में उपरोक्त तालिका के अनुसार कॉलेज शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
काॅशन मनी-
अभिभावक को छात्र/छात्रा के प्रवेश के समय रू0-2000/- कॉशन मनी के रूप में जमा करना अनिवार्य है। छात्र/छात्रा के अन्तिम रूप से कॉलेज छोड़ने पर कटौतियों के पश्चात इस मद् की जो भी धनराशि शेष बचती है, वह छात्र/छात्रा को वापस कर दी जायेगी। इससे पूर्व अभिभावक द्वारा छात्र/छात्रा को कॉलेज से हटा लेने पर कॉशन मनी जब्त कर ली जायेगी एवं उसे कटौतियों का भुगतान अलग से करना होगा। इसके अतिरिक्त यदि छात्र/छात्रा द्वारा कॉलेज की सम्पत्ति को क्षति/तोड़-फोड़ किया जाता है तो उसकी वसूली अभिभावक से की जायेगी।
विविध व्यय-
प्रत्येक छात्र को रू0-1,650/- की धनराशि पूरे वर्ष हेतु विविध व्यय मद में जमा करनी होगी जो छात्रों/छात्राओं के बाल कटवाने एवं कपड़ा धुलवाई पर निम्नवत व्यय की जायेगी-
क्रम संख्या | विवरण | धनराशि |
1 |
कपड़ा धुलाई हेतु (रूपया 125/-प्रतिमाह की दर से 11 माह हेतु) |
1375/- |
2 |
बाल काटने हेतु (रूपया 25/- प्रतिमाह की दर से 11 माह हेतु) |
275/- |
कुल योग |
1650/- |
एपेन्डिक्स "डी" की धनराशि-
छात्र/छात्रा के द्वारा नित्य व्यक्तिगत प्रयोग में लायी जाने वाली वस्तुएं अभिभावक द्वारा दी जायेगी जिनका विवरण एपेन्डिक्स ''ई'' पर दिया गया है। समस्त छात्रों के सामान में एकरूपता लाने की दृष्टि से एपेन्डिक्स ''ई'' पर अंकित चिन्हित (*) सामान कॉलेज द्वारा क्रय करके दिया जायेगा जिसका भुगतान अभिभावक को ही करना होगा। इस मद हेतु प्रवेश के समय रूपया-1200/- अभिभावक द्वारा कॉलेज में जमा किया जायेगा।
नोटः-
- गुरू गोबिन्द सिंह स्पोर्टस कॉलेज, लखनऊ बीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कॉलेज, गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई के कॉलेज शुल्क की धनराशि कक्षा-6 में प्रवेश के समय ही एक मुश्त नगद कॉलेज कैशियर के पास जमा कर रसीद प्राप्त करनी होगी। फीस जमा रसीद निर्गत होने के पश्चात ही छात्र का प्रवेश मान्य होगा। अन्य कक्षाओं में फीस जमा करने के सम्बन्ध में कोई नोटिस या बिल कॉलेज द्वारा नही दिया जायेगा। अभिभावकों को स्वयं ही सत्र के प्रारम्भिक दिवस (माह अप्रैल) में ही फीस कॉलेज कैशियर के पास जमा कर रसीद प्राप्त करनी होगी।
- फीस जमा न करने वाले किसी भी कक्षा के छात्रों/छात्राओं को किसी भी दशा में कॉलेज में प्रवेश नही दिया जायेगा।
- कॉलेज में एक साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे दो भाईयों अथवा एक ही आश्रित पाल्यों की फीस में किसी प्रकार की कोई छूट प्रदान नही की जायेगी।